अगर आपकी FIR पुलिस स्टेशन में दर्ज नहीं की जा रही, तो घबराने की जरूरत नहीं है। भारतीय कानून में इसके लिए एक मजबूत उपाय है — अब नए कानून में 175(3) BNSS व पुराने कानून में धारा 156(3) CrPC.
इस आर्टिकल में हम आपको आसान भाषा में बताएंगे कि:
FIR ना होने पर क्या करें?
175(3) BNSS application कैसे लगाएं?
कोर्ट से FIR कैसे दर्ज कराएं?
धारा 175(3) BNSS क्या है?
BNSS की धारा 175(3) के तहत Magistrate को यह अधिकार होता है कि वह पुलिस को FIR दर्ज करने और जांच करने का आदेश दे सकता है। मतलब अगर पुलिस आपकी शिकायत नहीं सुन रही, तो आप सीधे कोर्ट जा सकते हैं।
FIR दर्ज नहीं हो रही तो क्या करें? (Step-by-Step)
Step 1: SHO को लिखित शिकायत दें
अपने थाना (Police Station) में लिखित शिकायत दें
रिसीविंग (Receiving) जरूर लें
Step 2: SP / SSP / DCP को शिकायत भेजें
Step 3: Commissioner of Police (CP) को शिकायत भेजें
अगर थाना FIR दर्ज नहीं करता:
Superintendent of Police (SP)/DCP या CP को शिकायत Speed Post या Email से भेजना बेहतर है
अगर फिर भी FIR नहीं होती, तो:
Also Read:-पुलिस की शिकायत कहाँ करें ?
Step 3: 175(3) BNSS Application लगाएं
Magistrate Court में 175 (3) application file करें
175(3) BNSS Application में क्या लिखें?
आपकी application में ये जरूरी बातें होनी चाहिए:
Complainant का नाम और पता
घटना की पूरी जानकारी
आरोपी का नाम (अगर पता हो)
पुलिस द्वारा FIR ना करने का विवरण
Evidence (documents, Photos, screenshots आदि)
जरूरी दस्तावेज
Police complaint copy
SP/DCP & CP को भेजी गई शिकायत
Evidence (Photo, Video, Call recording आदि)
कोर्ट क्या करेगा?
Magistrate आपके documents देखकर:
Police को FIR दर्ज करने का आदेश दे सकता है या खुद complaint case चला सकता है लेकिन इस सबके लिए Lawyer की मदद लेना बेहतर है
👉 हमेशा अपनी complaint की copy और proof संभाल कर रखें
👉 Court में strong case के लिए evidence जरूरी है
❓ FAQ (People Also Ask)
Q1. क्या बिना वकील के 175(3) लगा सकते हैं?
हाँ, लेकिन वकील की मदद से सफलता के chances बढ़ जाते हैं
Q2. 175 (3) में कितना समय लगता है?
गंभीर अपराध के मामलो में अक्सर पुलिस कोर्ट का नोटिस मिलते ही FIR कर देती है और उसकी कॉपी कोर्ट में पेश कर देती है
Q3. क्या FIR ना होने पर भी 175(3) लगा सकते हैं?
हाँ, बिल्कुल लगा सकते हैं
अगर पुलिस FIR दर्ज नहीं कर रही, तो 175(3) BNSS आपका कानूनी हथियार है। सही प्रक्रिया अपनाकर आप आसानी से न्याय पा सकते हैं।
👉 अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे WhatsApp पर जरूर शेयर करें
👉 ऐसे ही कानूनी आर्टिकल पढ़ने के लिए विजिट करें: aftabfazil.in
👉ऐसे ही कानूनी जानकारी के लिए विजिट करें: instagram.com/legalawarenesshub
Author:
एडवोकेट आफताब फाजिल
चेम्बर नंबर डी-715, डी-ब्लॉक, कड़कड़डूमा कोर्ट, दिल्ली
मोबाइल न० 9015181526






