
अक्सर देखा जाता है कि सोशल मीडिया पर बहुत से लोग जानबूझ कर किसी धर्म के विरुद्ध या धार्मिक भावनाओ को भड़काने वाली पोस्ट करते रहते हैं व कई बार तो अनजाने में भी लोग धर्म से संबन्धित ऐसे पोस्ट या कमेन्ट कर देते हैं जो कानून के विरुद्ध होते हैं व सांप्रदायिक व्यक्तियों द्वारा भी अक्सर किसी धर्म के विरुद्ध नफरत फैलाने या हिंसा करने को उकसाने जैसे हेट स्पीच के मामले होते रहते हैं इस तरह की घटनाओ को रोकने के लिए कानून की जानकारी होना बहुत ज़रूरी है ताकि इस तरह की पोस्ट या ब्यान से बचा जा सके व इस तरह का अपराध करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करके देश में धर्मो के बीच नफरत फैलाने वालों को रोका जा सके ।
यह भी पढ़ें: पुलिस की शिकायत कहाँ करें ? Complain Against Police?
हेट स्पीच की शिकायत कैसे करें ?
आप सादे कागज़ पर अपने क्षेत्र के थाना प्रभारी के नाम शिकायत लिख कर दे सकते हैं यदि आपको थाने से सहयोग नहीं मिलता या आपकी शिकायत पर कार्यवाही नहीं की जाती तो आप थाना प्रभारी से ऊपर के पुलिस अधिकारी डीसीपी इत्यादि के साथ-साथ अपने राज्य के पुलिस कमिश्नर को भी शिकायत की कॉपी भेजे पुलिस द्वारा सहयोग न मिलने पर आप किसी सीआरपीसी की धारा 156 (3) के अंतर्गत किसी एडवोकेट की सहायता से कोर्ट जाकर भी दोषी व्यक्ति की खिलाफ FIR करवा सकते हैं ।
सेक्शन | अपराध | सज़ा |
| 153 A IPC | धर्म, मूलवंश, जन्म स्थान, निवास स्थान और भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समुदायों और समूहों के बीच सौहार्द बिगाड़ना । | 3 साल या जुर्माना या दोनों |
| 295 IPC | धर्म का अपमान करने के आशय से उपासना के स्थान को नुकसान पहुंचाना या अपवित्र करना । | 2 साल या जुर्माना या दोनों |
| 295 A IPC | विमर्शित (deliberate) और विद्वेषपूर्ण आशय (malicious intention) से बोल कर या लिख कर या संकेतों द्वारा या दृश्यरूपणों द्वारा किसी धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करता है या ऐसा करने का प्रयत्न करता है । | 3 साल या जुर्माना या दोनों |
| 296 IPC | धार्मिक जमाव में विघ्न करना । | 1 साल या जुर्माना या दोनों |
| 297 IPC | उपासना स्थान या कब्रिस्तान में अतिचार या मानव शव की अवहेलना । | 1 साल या जुर्माना या दोनों |
| 298 IPC | धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुंचाने के आशय से कुछ बोलना या कोई वस्तु रखना । | 1 साल या जुर्माना या दोनों |
| 505(1)C IPC | एक समुदाय को दूसरे समुदाय की खिलाफ अपराध करने के लिए भड़काने के लिए असत्य वक्तव्य की रचना करना, प्रकाशित करना या परिचालित करना । | 3 साल या जुर्माना या दोनों |
| 505(2) IPC | विभिन्न वर्गो में शत्रुता, घृणा या वैमनस्य उत्पन्न करने वाले असत्य कथन की रचना करना, प्रकाशित करना या परिचालित करना । | 3 साल या जुर्माना या दोनों |
| 505(3) IPC | धार्मिक स्थल या धार्मिक जमाव में विभिन्न वर्गो में शत्रुता, घृणा या वैमनस्य उत्पन्न करने वाले असत्य कथन की रचना करना, प्रकाशित करना या परिचालित करना । | 5 साल या जुर्माना या दोनों |
यह भी पढ़ें: कैसे कराएं प्राइवेट अस्पताल में फ्री इलाज ? EWS
Author:
एडवोकेट आफताब फाजिल
मोबाइल न० 9015181526





